देश की खबरें | हिमाचल भूस्खलन : एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद, इस प्राकृतिक हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शिमला, 13 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद, इस प्राकृतिक हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बुधवार को जिले में चौरा गांव के निकट हुए भूस्खलन के बाद से अब भी लापता 15 लोगों को खोजने के लिए आज सुबह बचाव अभियान पुन: आरंभ किया गया।
बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बृहस्पतिवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान सुबह साढ़े पांच बजे पुन: आरंभ किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात को अभियान स्थगित कर दिया था।
मोख्ता ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के, यात्रियों समेत मलबे में दबे होने की आशंका है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे की ओर लुढ़क गया हो।
स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

