देश की खबरें | हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के पीड़ितों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को विभिन्न श्रेणियों के लिए मुआवजे में वृद्धि की घोषणा की।

शिमला, 17 जुलाई हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के पीड़ितों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को विभिन्न श्रेणियों के लिए मुआवजे में वृद्धि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘गत 7 जुलाई से 15 जुलाई के बीच भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से प्रभावित परिवारों को विशेष नियमों के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।’’

सुक्खू ने 11 जुलाई को प्रभावित परिवारों को एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की थी और कहा था कि सरकार राहत सहायता बढ़ाने के लिए नियमावली में बदलाव करेगी।

नियमावली के अनुसार प्रत्येक आपदा पीड़ित को इस समय 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

सुक्खू ने कहा कि अभूतपूर्व आपदा को देखते हुए आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे मकानों के लिए क्रमश: 12,500 रुपये और 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में सहायता राशि बढ़ा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान