देश की खबरें | हिमाचल सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

शिमला, 22 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

सुक्खू ने कहा, ‘‘हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने ‘महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना’ शुरू करने को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारियों को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना उन लोगों के लिए लागू की गई है जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है और जिनके पास अपना मकान नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के तहत वित्तीय सहायता 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे घरों में पानी और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाए।’’

सुक्खू ने कहा, ‘‘इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत महिलाओं को आवास निर्माण के लिए चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिसमें तीन लाख रुपये घर बनाने के लिए और एक लाख रुपये रसोई, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे।’’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार जीवन स्तर में सुधार लाने तथा आवासहीन परिवारों को आश्रय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल हिमाचल प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित करने और हाशिए पर पड़े समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के सरकार के प्रयासों को रेखांकित करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान