देश की खबरें | कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज हो: कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 31 जुलाई हिमाचल प्रदेश के सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं पर कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को मांग की कि एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम का पालन नहीं करने के सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

इस संबंध में भाजपा सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि उसने बस किराये में वृद्धि का विरोध करने पर उनके पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज किया लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर उसने भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़े | कोरोना से संक्रमित समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी का निधन: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राठौड़ ने मांग की कि 16 जुलाई को यहां एक ‘यज्ञ’ में हिस्सा लेने और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम का उल्लंघन करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष रश्मि धर सूद और अन्य पार्टी नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए क्योंकि उन्होंने जांच के लिए नमूने लिये जाने भी विभिन्न कार्यक्रमों में जाते रहे और बाद में वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी पाये गये।

यह भी पढ़े | नागरकोइल के पूर्व विधायक नंजिल मुरुगेसन पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का लगा है आरोप.

उन्होंने रोहरू में हाल ही में मुख्य अतिथि के रूप में एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि उनके खिलाफ मामले दर्ज नहीं किये जाते हैं तो उनकी पार्टी अदालत में शिकायत दर्ज कराने पर विचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)