देश की खबरें | हिमाचल उपचुनाव: देश के पहले मतदाता ने किन्नौर में मतदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के मतदान केंद्र पर मंडी संसदीय उपचुनाव के लिये अपना वोट डाला।

शिमला, 30 अक्टूबर स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के मतदान केंद्र पर मंडी संसदीय उपचुनाव के लिये अपना वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मतदान केंद्र के बाहर नेगी का अभिवादन किया। साल 1951 में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेगी के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने लाल कालीन बिछाया था। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए गए।

नेगी ने कहा कि देश के विकास और बेदाग सरकार के चुनाव के लिए सभी को वोट देना चाहिए।

नेगी के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, नेगी का जन्म 1 जुलाई, 1917 को हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि भारत का पहला आम चुनाव फरवरी 1952 में हुआ था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में सर्दियों में मौसम खराब होने की आशंका के कारण मतदान पांच महीने पहले अक्टूबर 1951 में हुआ था।

नेगी उस समय एक स्कूली शिक्षक थे और उन्हें चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था, जिसके कारण वह सुबह सात बजे किन्नौर के कल्पा प्राथमिक विद्यालय में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे और वोट डालने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंडी उपचुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मैदान में हैं। दोनों के बीच करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है।

मंडी लोकसभा सीट और विधानसभा की तीन सीटों के लिए वोटों की गिनती दो नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\