देश की खबरें | हिमाचल: मनमोहन सिंह के निधन पर सभी सरकारी प्रतिष्ठान दो दिन तक बंद रहेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी प्रतिष्ठान दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिमला, 27 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी प्रतिष्ठान दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दिवंगत नेता के सम्मान में 27 और 28 दिसंबर को सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
बयान में कहा गया है कि ये दो दिन राज्य सरकार के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश माने जाएंगे।
इस बीच शिमला नगर निगम ने 27 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होने वाले 'विंटर कार्निवल' को आंशिक रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नगर निकाय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ‘कार्निवल’ अवधि के दौरान निर्धारित सभी सांस्कृतिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं, जबकि अन्य सभी निर्धारित कार्यक्रम दो जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
शर्मा ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के सम्मान में असम सरकार 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी। इस दौरान राज्य सरकार के सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द रहेंगे।"
पूर्व प्रधानमंत्री 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सदस्य रहे।
योगेश प्रशांत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

