देश की खबरें | हिलसा सीट महज 12 वोटों के अंतर से जद (यू) के खाते में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव में हिलसा सीट महज 12 वोटों के अंतर से जद(यू) के खाते में चली गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में हिलसा सीट महज 12 वोटों के अंतर से जद(यू) के खाते में चली गई।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मंगलवार देर रात अपडेट की गई सूचना के अनुसार, जद (यू) के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 61,848 वोट मिले हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार अत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को 61,836 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: एनडीए को पूर्ण बहुमत- महागठबंधन रह गया पीछे, पीएम मोदी ने NDA के एक और कार्यकाल के लिए मतदाताओं का जताया आभार.

चुनाव आयोग ने हिलसा सीट के लिए कॉलम में लिखा है ‘परिणाम घोषित’ और जीत का अंतर 12 वोटों का बताया है।

इससे पहले रात करीब 10 बजे जब हिलसा सीट पर अभी मतगणना जारी की स्थिति आ रही थी तो उस वक्त राजद ने गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: पीएम मोदी ने NDA को मौका देने के लिए बिहार के लोगों का जताया आभार, अमित शाह बोले- देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक.

पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था, ‘‘हिलसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह को निर्वाचन अधिकारी ने 547 वोट से विजयी घोषित कर दिया था। सर्टिफ़िकेट लेने के लिए इंतज़ार करने को कहा गया। सीएम आवास से रिटर्निंग अधिकारी को फ़ोन आता है। फिर अचानक अधिकारी कहते हैं डाक मत रद्द होने के कारण आप 13 वोट से हार गए।’’

लेकिल चुनाव आयोग ने अपने ऊपर कहीं से किसी भी दबाव के आरोप से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\