जरुरी जानकारी | राजमार्ग, बुनियादी ढांचा देश की आर्थिक वृद्धि को दे सकते हैं गति: वी के सिंहं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने बुधवार को कहा कि राजमार्ग और बुनियादी ढांचा देश की आर्थिक वृद्धि को गति दे सकते हैं।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने बुधवार को कहा कि राजमार्ग और बुनियादी ढांचा देश की आर्थिक वृद्धि को गति दे सकते हैं।

सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सिंह ने उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के ‘आत्मनिर्भर भारत का निर्माण’ विषय पर सालाना सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

उन्होंने कहा, ‘‘सड़क और बुनियादी ढांचा अर्थव्यवस्था में वृद्धि को गति दे सकते हैं। कामकाज अब कोविड के पहले के स्तर पर आ गया है, जो अच्छा संकेत है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कों के नेटवर्क से कारोबार सुगमता बढ़ती है, परिवहन बेहतर होता और आर्थिक वृद्धि तेज होती है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी को इस विषय पर सोचने और काम करने की जरूरत है, क्योंकि जैसे-जैसे हम समृद्ध होते हैं, वैसे-वैसे देश का विकास होता है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से हमारा मतलब आत्मनिर्भर होने से है। यानी हम न केवल उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हों, बल्कि यह वैश्विक बाजार को प्रभावी तरीके से आपूर्ति से भी जुड़ा है।

उद्योग मंडल के बयान के अनुसार सिंह ने कहा, ‘‘चीन अत्यधिक माल की आपूर्ति करता है और उसे पूरे वैश्विक बाजार में बेचता है लेकिन उसके बावजूद गुणवत्ता अच्छी नहीं है। यह ऐसी चीज है जिसे हमने एक अवसर के रूप में रेखांकित किया है जिसको भारत को उपयोग करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर होना अलग-थलग होना नहीं है बल्कि वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था से जुड़ने तथा उत्कृष्टता के साथ काम करने से जुड़ा है।’’

मंत्री ने प्रौद्योगिकी पर भी ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह देश की ताकत बन सकती है।

इस मौके पर पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष डी के अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय देश को विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाने, घरेलू विनिर्माण में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला पर जोर देने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\