देश की खबरें | मत प्रतिशत में सर्वाधिक हिस्सा अनुच्छेद 370 के निरसन पर पर मुहर: जम्मू कश्मीर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को कहा कि मत प्रतिशत की दृष्टि से पार्टी की ‘नंबर वन’ स्थिति अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर जनता का स्पष्ट मुहर है।

जम्मू, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को कहा कि मत प्रतिशत की दृष्टि से पार्टी की ‘नंबर वन’ स्थिति अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर जनता का स्पष्ट मुहर है।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने यहां अपने विशेष कोर ग्रुप की बैठक में सभी पार्टी विधायकों से पार्टी के लक्ष्यों के प्रति कटिबद्ध रहने तथा विधानसभा में सतर्क विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की।

उसने पार्टी विधायकों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि नेशनल कांफ्रेंस की अगुवाई वाली यह सरकार मुख्य रूप से कश्मीर केंद्रित है, ऐसे में वह जम्मू के साथ ‘नाइंसाफी’ न करे।

भाजपा के बयान के अनुसार पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में पार्टी के विशेष कोर ग्रुप की बैठक हुई। कोर ग्रुप ने जम्मू कश्मीर में हाल में हुए चुनाव पर विचार से चर्चा की।

कोर ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दिशादृष्टि वाले नेतृत्व’ को लेकर उनके प्रति आभार प्रकट किया और दावा किया कि उनके इसी नेतृत्व से पार्टी को ‘अप्रत्याशित’ जीत मिली।

बयान में कहा गया है कि भाजपा ने न केवल 29 सीट जीतकर इतिहास रचा बल्कि उसने सबसे अधिक करीब 26 प्रतिशत वोट हासिल कर मत प्रतिशत की दृष्टि से ‘नंबर वन’ स्थिति भी हासिल की।

बयान में कहा गया है ‘‘ भाजपा की जीत और मतों के प्रतिशत की दृष्टि से पहले नंबर पर उसका आना अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर अधिकतर मतदाताओं द्वारा मुहर लगाया जाना है।......’’

पार्टी के कोर ग्रुप ने भाजपा की नीतियों का इतना बड़ा समर्थन देने के लिए जम्मू कश्मीर खासकर जम्मू के लोगों के प्रति आभार भी प्रकट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\