एजेंसी न्यूज

उच्च न्यायालय ने मैच फिक्सिंग कांड में संजीव चावला को मिली जमानत को बरकरार रखा

इस मैच फिक्सिंग कांड में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये संलिप्त थे।

उच्च न्यायालय ने मैच फिक्सिंग कांड में संजीव चावला को मिली जमानत को बरकरार रखा
जमात

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित सटोरिये एवं क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिक्सिंग कांड में से एक के आरोपी संजीव चावला को जमानत देने के निचली अदालत के फैसले को बुधवार को बरकरार रखा।

इस मैच फिक्सिंग कांड में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये संलिप्त थे।

न्यायमूर्ति आशा मेनन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यह आदेश जारी किया। अदालत ने जमानत को चुनौती देने वाली दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज कर दी।

चावला को फरवरी में लंदन से प्रत्यर्पित करा कर यहां लाया गया था।

उसे यहां एक निचली अदालत ने 30 अप्रैल को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशि पर जमानत दी थी।

चावला ने यह अनुरोध करते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जेल में उसके संक्रमित होने का खतरा है। इस पर, निचली अदालत ने चावला की जमानत मंजूर करते हुए कहा था कि आरोपी पिछले 76 दिनों से हिरासत में है और मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में कथित तौर पर संलिप्त है।

चावला पर आरोप है कि फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर होने वाले मैचों को फिक्स करने के लिये क्रोनिये के साथ साजिश रचने में उसने मुख्य भूमिका निभाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).