देश की खबरें | उच्च न्यायालय राजद्रोह मामले में जमानत के लिए शरजील की अर्जी पर 30 जनवरी को सुनवाई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम की दो अलग-अलग अर्जियों पर 30 जनवरी को एक साथ सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम की दो अलग-अलग अर्जियों पर 30 जनवरी को एक साथ सुनवाई करेगा।

इमाम ने दोनों अलग-अलग अर्जियों में 2020 दंगों से संबंधित राजद्रोह के एक मामले में नियमित जमानत और अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124ए (राजद्रोह) के तहत मामले पर रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मद्देनजर अंतरिम जमानत देने के लिए इमाम की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि अर्जियां एक ही प्राथमिकी से संबंधित हैं और इनमें समान मुद्दे नहीं उठाए जा सकते।

अदालत ने कहा, ‘‘एक ही प्राथमिकी से संबंधित आपकी दो अपील (निचली अदालत द्वारा नियमित जमानत और अंतरिम जमानत से इनकार के खिलाफ) लंबित हैं। हम उन्हें एक साथ सुनेंगे। आप एक ही मुद्दे को एक से अधिक बार नहीं उठा सकते। ऐसे सुनवाई नहीं होती।’’

इमाम के वकील ने अदालत को सूचित किया कि नियमित जमानत के लिए उनकी अर्जी पर अप्रैल में सुनवाई होगी और उन्होंने शीर्ष अदालत द्वारा राजद्रोह के अपराध की संवैधानिक वैधता तय करने तक अंतरिम रिहाई का अनुरोध किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इमाम तीन साल से हिरासत में है।

अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह के आरोपों का सामना करने वालों की रिहाई का आदेश नहीं दिया है और वर्तमान मामले में इमाम पर राजद्रोह के अलावा अन्य अपराधों के भी आरोप लगाये गये हैं।

अदालत ने माना कि यह मामला आरोपी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित है, इसलिए नियमित जमानत अर्जी पर अप्रैल के बजाए 30 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। उसी दिन अदालत अंतरिम जमानत की अर्जी पर भी सुनवाई करेगी।

पिछले साल निचली अदालत ने इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (राजद्रोह), 153ए (दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (राष्ट्रीय एकता के विरूद्ध कृत्य), 505 (शरारत के उद्देश्य से दिया गया बयान) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सजा) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, इमाम ने कथित तौर पर 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण दिया था, जहां उसने असम और शेष पूर्वोत्तर को भारत से काट देने की धमकी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर