देश की खबरें | चुनाव चिन्ह आवंटन के अधिकार वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने आयोग से छह हफ़्ते में मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह आवंटन के अधिकार प्रदान करने वाले ‘सिंबल आर्डर’ को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर छह सप्‍ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 फरवरी की तारीख तय की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, पांच जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह आवंटन के अधिकार प्रदान करने वाले ‘सिंबल आर्डर’ को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर छह सप्‍ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 फरवरी की तारीख तय की है।

यह आदेश मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति गोविंद माथुर व न्‍यायमूर्ति रमेश सिन्‍हा की पीठ ने श्रद्धा त्रिपाठी की ओर से दाखिल याचिका पर पारित किया है।

याचिका में त्रिपाठी की ओर से कहा गया था कि सिंबल आर्डर के 1968 के पैराग्राफ 10 , 10 ए व 10 बी (तीनों पैराग्राफ) के तह‍त चुनाव आयोग स्‍वयं चुनाव चिन्ह आवंटित करता है जबकि कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स 1961 के पैरा 10 के अनुसार यह कार्य चुनाव अधिकारी का है। याचिका में कहा गया कि सिंबल आर्डर के रूल्स 1961 के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण इसे रद्द किया जाए।

याची ने कहा कि सिंबल आर्डर का प्रावधान होने के कारण चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को तो पहले से ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर देता है किंतु निर्दलीय प्रत्याशियों को यह चिन्ह नामांकन के बाद ही मिल पाता है।

याचिका का विरोध करते हुए चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है और यह विवाद सुप्रीम कोर्ट पहले ही तय कर चुका है।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि हमें उचित लगता है कि इस प्रकरण में आयोग का प्रतिशपथ-पत्र दाखिल होना चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने आयेाग को छह सप्ताह में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दे दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\