देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला बहाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अधीनस्थ अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियोजन वापस लेने की अनुमति देने के साथ उन्हें आरोपमुक्त कर दिया था।

चेन्नई, 29 अक्टूबर मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अधीनस्थ अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियोजन वापस लेने की अनुमति देने के साथ उन्हें आरोपमुक्त कर दिया था।

अदालत ने तीन दिसंबर 2012 को पारित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष न्यायाधीश, शिवगंगा के आदेश को रद्द कर दिया।

न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने मुकदमे को बहाल करते हुए कहा कि दो आरोपियों की इस बीच मृत्यु हो गई, इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी जाएगी।

न्यायाधीश ने कहा कि एमपी/एमएलए मामलों के लिए विशेष अदालत के गठन के अनुसार, क्षेत्राधिकार वाली अदालत अब मदुरै में मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत) की अदालत है।

सीजेएम शिवगंगई को 27 नवंबर, 2024 को या उससे पहले पूरे रिकॉर्ड मदुरै अदालत में भेजने का निर्देश दिया गया।

न्यायाधीश ने कहा कि मदुरै में मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत) की अदालत पनीरसेल्वम सहित शेष छह आरोपियों को समन जारी करेगी और उसके बाद कानून के अनुसार आगे बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान