उच्च न्यायालय का दिल्ली को आज ही 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराने का केंद्र को निर्देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र को शनिवार को निर्देश दिया कि वह दिल्ली को आज ही 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराए या फिर अवमानना कार्रवाई का सामना करे। इसने ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी की वजह से बत्रा अस्पताल में आठ लोगों की मौत का संज्ञान लिया।
नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र को शनिवार को निर्देश दिया कि वह दिल्ली को आज ही 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराए या फिर अवमानना कार्रवाई का सामना करे। इसने ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी की वजह से बत्रा अस्पताल में आठ लोगों की मौत का संज्ञान लिया।
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, ‘‘सिर के ऊपर से काफी पानी गुजर चुका है। अब हमें काम से मतलब है। बस बहुत हो गया।’’
पीठ ने आदेश को सोमवार तक या आधे घंटे के लिए टालने का केंद्र का आग्रह नहीं माना।
केंद्र के वकील ने जब यह कहा कि ऑक्सीजन संकट का मुद्दा उच्चतम न्यायालय के समक्ष भी है जो शनिवार को अपना आदेश सार्वजनिक करेगा, तो पीठ ने कहा, ‘‘क्या आपका मतलब यह है कि जब दिल्ली में लोग मर रहे हैं तो हम अपनी आंखें बंद कर लेंगे।’’
पीठ ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली के लिए 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन किया है और ‘‘आप इसे पूरा करें।’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

