देश की खबरें | पुरी में रथयात्रा पर उच्च न्यायालय ने ओडिशा सरकार की योजना के बारे में पूछा
जियो

कटक, दो जून उड़ीसा उच्च न्यायालय ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई नौ जून तक के लिए टाल दी और महाधिवक्ता से कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक मामले में राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त कर लें।

मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने महाधिवक्ता से कहा कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रथ यात्रा पर सरकार की योजना का ब्यौरा पेश करें।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना में 14 साल की नाबालिक के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार- दो की तलाश जारी.

रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने और दिशानिर्देशों का उल्लंघन होने की आशंका से गंजाम के एक सांस्कृतिक संगठन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

इस बारे में हस्तक्षेप के लिए उच्च न्यायालय में चार याचिकाएं और दायर की गई हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ससुराल से नहीं मिला मोटरसाइकिल तो पति ने पत्नी को सोशल मीडिया बेंचने का किया फैसला, जानें फिर क्या हुआ.

इस बीच श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रथ यात्रा त्योहार पूरा होने तक 12वीं सदी का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

इसने लोगों से अपील की कि पांच जून को ‘स्नान पूर्णिमा’, 23 जून को रथ यात्रा और अन्य उत्सवों को देखने के लिए उन्हें पुरी में नहीं जुटना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)