हेसन को इस साल आईपीएल के आयोजन की उम्मीद
आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक तक होना था लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में सरकार ने भी देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया।
मुंबई, 17 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन को अब भी उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आईपीएल का आयोजन होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टूर्नामेंट जब भी होगा तो उनकी टीम इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार होगी।
आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक तक होना था लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में सरकार ने भी देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया।
हेसन ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘स्टेन कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘हमें अब भी उम्मीद है कि चीजों में सुधार होगा और इस साल आईपीएल का आयोजन होगा। अगर ऐसा होता है तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आरसीबी इसके लिए तैयार रहेगा।’’
न्यूजीलैंड के कोच रह चुके हेसन ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट को देखते हुए क्रिकेट गतिविधियों को रोककर सही फैसला किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी की तरह हम भी शिविर के आयोजन से एक हफ्ता दूर थे, हमारी योजना भी तैयार थी।’’
हेसन ने कहा, ‘‘सभी चीजों को रोककर सही फैसला किया गया। बेशक इस समय अन्य प्राथमिकताएं हैं जिन पर लोगों का ध्यान है।’’
इस महामारी के कारण दुनिया भर में अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं को रद्द या स्थगित किया गया है जिसमें तोक्यो ओलंपिक भी शामिल हैं जिनका आयोजन इस साल होना था।
आरसीबी की टीम 2008 में शुरू हुए आईपीएल का खिताब अब तक जीतने में नाकाम रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

