देश की खबरें | अरुणाचल में 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश-असम सीमा के पास से 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इटानगर, 30 जुलाई अरुणाचल प्रदेश-असम सीमा के पास से 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने बांदरदेवा चेक गेट पर एक वाहन को रोका।

नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक न्येलम नेगा ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान कार के बोनेट के नीचे एक हरे रंग के प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखी गई 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि चालक जिसकी पहचान नाहरलागुन के पचिन कॉलोनी निवासी तानिया तातार (30) के रूप में हुई है, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि हेरोइन असम के लखीमपुर जिले के हरमुती के एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर जितेन बिस्वास से प्राप्त की गई थी।

एसपी ने बताया कि इसके बाद मंगलवार को असम पुलिस की सहायता से हरमुती के परबोतीपुर स्थित बिस्वास के आवास पर छापा मारा गया और 456.17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त ‘नाइट्राजेपाम’ की 10 गोलियां भी जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद बिस्वास (35) और उसके सहयोगी पुशे छेत्री (34) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट