देश की खबरें | असम में 16 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम के गुवाहाटी से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मणिपुर से साबुनदानी में छिपाकर हेरोइन लाई गई थी जिसे सोमवार को जब्त किया गया।

कामरूप मेट्रोपॉलिटन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण पाठक ने यहां आयोजत संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि मणिपुर से लाए जा रहे मादक पदार्थ की खेप की आपूर्ति कामरूप जिले के चांगसारी या पलासबाड़ी में होने वाली है। लेकिन बाद में योजना में बदलाव किया गया और सोनपुर में आपूर्ति करने का फैसला किया गया।’’

पुलिस टीम ने सोनपुर टोल नाका पर मादक पदार्थ से लदे वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।

पाठक ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने वाहन को रोकने के लिए गोली चलाई। हमने चालक को पकड़ लिया जो गुवाहाटी के जलुकाबाड़ी का रहने वाला है। गोली से वह घायल नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हेरोइन के 145 पैकेट बरामद किए हैं जो साबुनदानियों में छिपाकर रखे गए थे। मादक पदार्थ का कुल वजन करीब दो किलोग्राम है और इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।’’

पाठक ने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से लाया गया था और गुवाहाटी या आसपास के इलाकों में इसकी आपूर्ति की जानी थी। उन्होंने बताया कि जिस संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया है उसे पहले भी गुवाहाटी पुलिस ऐसे ही मामले में पकड़ चुकी है।

पाठक ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड