एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन के बाजार में उतरेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प तेजी से वैश्विक विस्तार कर रही है और उसकी योजना 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने यह बात कही है।

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन के बाजार में उतरेगी

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प तेजी से वैश्विक विस्तार कर रही है और उसकी योजना 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने यह बात कही है।

मुंजाल ने कंपनी की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हीरो मोटोकॉर्प ‘‘भविष्य में निवेश कर रही है - भारत और उससे आगे।’’

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने मंच, जिसमें ‘स्टार्टअप के लिए हीरो’ पहल भी शामिल है, के जरिये अगली पीढ़ी के उद्यमियों को प्रोत्साहन दे रही है और उन्हें अनुसंधान एवं विकास की सुविधा तथा बाजार तक पहुंच दे रही है।

मुंजाल ने कहा कि 2024-25 में कंपनी ने ‘इलेक्ट्रिक परिवहन में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक साहसिक वैश्विक विस्तार योजना के तहत हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 में, हमने ग्राहक अनुभव, गुणवत्ता और पैमाने पर विशेष ध्यान देकर दक्षिण एशिया से लेकर लातिनी अमेरिका तक के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 43 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की।’’

मुंजाल ने आगे कहा कि इस साल के अंत में यूरोप और ब्रिटेन में प्रवेश करने का फैसला कंपनी की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवोन्मेषण समर्थित वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).