जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प ने माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर का नया संस्करण उतारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को अपने माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 72,250 रुपये से शुरू है।
नयी दिल्ली 22 जुलाई प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को अपने माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 72,250 रुपये से शुरू है।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि नया माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर तीन संस्करण में उपलब्ध होंगे। जिनकी दिल्ली में शोरूम पर कीमत 72,250 रु़ 76,500 और 79,750 रुपये तय की गई है।
कंपनी ने कहा कि ये नए स्कूटर प्रोजेक्टर एलईडी हेड लाइट,डिजिटल स्पीडोमीटर, कॉल अलर्ट के साथ ब्लूटूथ सुविधा और रास्ते बताने के लिए नेविगेशन समेत, हीरो कनेक्ट एप और नए डिजाईन से लैंस हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा, ‘यह नयी सुविधाएं ग्राहकों को अधिक तकनीक और सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमारे पोर्टफोलियो को बढ़ावा देने का हिस्सा हैं।’
उन्होंने कहा कि माएस्ट्रो एज 125, 125 सीसी श्रेणी का वाहन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

