जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प ने जून में 4,69,160 इकाइयों की बिक्री की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून, 2021 में उसकी बिक्री में मई से दोगुनी वृद्धि हुई।

नयी दिल्ली, एक जुलाई देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून, 2021 में उसकी बिक्री में मई से दोगुनी वृद्धि हुई।

कंपनी ने जून में कुल 4,69,160 इकाइयां बेचीं जबकि मई में यह संख्या 1,83,044 थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि देश के प्रमुख बाजारों में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों और लॉकडाउन में ढील के साथ उसने जून में जोरदार वापसी की।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि राज्य एवं स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा निर्दिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कड़े सुरक्षा उपायों और प्रोटोकॉल लागू करने के साथ कंपनी के लगभग सभी कस्टमर टचप्वाइंट चालू कर दिए गए हैं।

त्योहार के आगामी मौसम की तरफ बढ़ते हुए कंपनी आने वाले महीनों में ग्राहकों की मांग को लेकर काफी हद तक आशान्वित है।

बयान में कहा गया कि व्यक्तिगत परिवहन में अनुमानित वृद्धि, देश के कई हिस्सों में सामान्य मानसून के पूर्वानुमान और ग्रामीण क्षेत्र में सुधरती भावना से कंपनी की बिक्री में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।

कंपनी ने इस साल अप्रैल-जून के बीच 10,24,507 इकाइयों की थोक बिक्री की जबकि 2020-21 की जून तिमाही में यह संख्या 5,64,665 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू