जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प ने कोविड राहत प्रयासों के तहत हरियाणा सरकार को 70 मोटरसाइकिलें सौंपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 50 मोटरसाइकल एक्सट्रीम-160आर और 20 डेस्टिनी-125 स्कूटर कंपनी की सीएसआर मुहीम 'हीरो वीकेयर' के तहत 'कोरोना वॉरियर्स ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट' के शुभारंभ पर राज्य के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को सौंपे गए।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 50 मोटरसाइकल एक्सट्रीम-160आर और 20 डेस्टिनी-125 स्कूटर कंपनी की सीएसआर मुहीम 'हीरो वीकेयर' के तहत 'कोरोना वॉरियर्स ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट' के शुभारंभ पर राज्य के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को सौंपे गए।
कंपनी के अनुसार इन दोपहिया वाहनों का उपयोग घर-घर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए कोविड-19 संबंधित कार्यों में लगे अंग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
हीरो मोटोकॉर्प में कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और कॉरपोरेट संचार प्रमुख भारतेंदु कबी ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में हीरो मोटोकॉर्प समाज की बेहतरी में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान का समर्थन करने के लिए ‘प्रोजेक्ट कोरोना वॉरियर्स ऑन व्हील्स’ से जुड़कर खुश हैं।’’
हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक वीना सिंह ने कहा, ‘‘कोविड- 19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में ये मोटरसाइकिलें और सकूटर काफी फायदेमंद साबित होंगी। इसके लिये हम हीरो मोटोकार्प के शुक्रगुजार हैं। इससे जिले में प्रभावित लोगों तक हमारी राहत गतिविधियों का विस्तार करने में मदद मिलेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

