देश की खबरें | हेमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में 1,776 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

गुवाहाटी, पांच जनवरी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को राजधानी गुवाहाटी में एक नए राजभवन और गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित सात बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं का निर्माण 1,776 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

हेमंत विश्व शर्मा ने असम के राज्यपाल जगदीश मुखी की मौजूदगी में खरघुली में एक नए राजभवन की आधारशिला रखने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया, ‘‘ 18 महीने में 41.32 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा नया राजभवन, जो देश के सबसे खूबसूरत राज्यपाल आवासों में शुमार होगा। ’’

उन्होंने गुवाहाटी के खानापारा में नए पुलिस आयुक्तालय के निर्माण की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने कहा, ‘‘ नए पुलिस आयुक्तालय की इमारत में गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त के तहत काम करने वाले सभी विभागों और शाखाओं का कार्यालय होगा। इस इमारत का निर्माण 95 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जो 24 महीनों में पूरा होगा। ’’

हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सरकार गुवाहाटी पुलिस रिजर्व कैंपस के पुनर्विकास के लिए 544.44 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर भी शामिल होंगे। मुझे यकीन है कि नया बुनियादी ढांचा पुलिस बल को अपने कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करने में मदद करेगा। ’’

सार्वजनिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर शासन को अधिक नागरिक केंद्रित बनाने के प्रयासों के तहत, उन्होंने बेतकुची में 808 करोड़ रुपये के एकीकृत निदेशालय परिसर के निर्माण कार्य को भी शुरू किया।

इसके अलावा हेमंत विश्व शर्मा ने कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें