देश की खबरें | हेमंत सरकार का बजट झारखंड की जनता की आशाओं पर कुठाराघात : सीपी सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि वास्तव में आज का बजट जनता की आशाओं पर कुठाराघात है।

रांची, तीन मार्च झारखंड की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि वास्तव में आज का बजट जनता की आशाओं पर कुठाराघात है।

झारखंड विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह ने राज्य सरकार द्वारा पेश वित्त वर्ष 2021-22 के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को इस सरकार से तो पहले से ही उम्मीद नहीं थी, लेकिन आज जिस तरह का बजट आया वह उसकी आशाओं पर कुठाराघात जैसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट झारखंड की जनता के साथ धोखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता में आने के लिए सिर्फ हवाहवाई घोषणाएं करते हैं। जनता को ठगते हैं और जब सत्ता मिल जाती है तो सत्ता की मलाई ट्रांस्फर-पोस्टिंग का उद्योग लगाकर खाते हैं।’’

राज्य सरकार द्वारा गोमुक्ति धाम स्थापना योजना की घोषणा पर सिंह ने कहा, ‘‘हेमंत सरकार की यह साबित करने की कोशिश है कि वह गोमाता के लिए चिंतित है, लेकिन उन्हें चिंतित तब माना जायेगा जब राज्य में वह शत प्रतिशत गोहत्या बंद करवा दे क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है।’’

भाजपा के वरिष्ठ विधायक विरंची नारायण ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती रघुबर दास सरकार ने जो योजनाएं बनायी थीं, उन्हें तो नयी सरकार पूरी नहीं कर सकी उल्टे जनहित के अनेक कार्यक्रमों को या तो बंद कर दिया गया है अथवा उनका नाम बदल कर अपना बताने की कोशिश की जा रही है।

इससे पूर्व भाजपा ने आज सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ-साथ सरकार के विरोध में अपना बजट भाषण पढ़ा। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने विपक्ष का बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान सभी भाजपा विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने नीचे बैठे रहे और जोर -जोर से भाषण की घोषणाओं का स्वागत करते रहे तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे जिससे वित्त मंत्री का बजट भाषण सुना नहीं जा सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान