देश की खबरें | शोपियां से आतंकवादी का मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर, दो मई सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के एक सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां के दारमदोरा कीगम में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित संगठन एलईटी से जुड़े आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान तनवीर अहमद वानी के तौर पर हुई है।

उनके मुताबिक, उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, एके सीरीज़ की राइफल, एक मैगज़ीन और 10 गोलियां जब्त की गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)