देश की खबरें | हेलीकॉप्टर हादसा : प्रत्यक्षदर्शी का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की मौत हो गई थी।

कुन्नूर, 12 दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की मौत हो गई थी।

शादी समारोहों की तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने का काम करने वाले कोयंबटूर निवासी जोए आठ दिसंबर को पर्वतीय नीलगिरि जिले के कट्टेरी इलाके में अपने दोस्त नजार और उसके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें खींचने गए थे।

उत्सुकतावश उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर हादसे से कुछ मिनट पहले हेलीकॉप्टर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। कोहरे में हेलीकॉप्टर के गायब हो जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

जिला पुलिस ने मामले में जांच के तहत, जोए का मोबाइल फोन कोयंबटूर स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है कि फोटोग्राफर और कुछ अन्य लोग घने जंगलों में क्यों गए थे जो जंगली जानवरों के आने-जाने के चलते प्रतिबंधित क्षेत्र है।

इस बीच, पुलिस विभाग ने चेन्नई के मौसम विभाग से हादसे वाले दिन के तापमान और मौसम से संबंधित जानकारियां मांगी हैं। पुलिस दुर्घटना के बारे में सुराग जुटाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से भी सवाल-जवाब कर रही है।

बुधवार को कुन्नूर के कटेरी-नंजप्पनचत्रम क्षेत्र में एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गई थी।

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की दुर्घटना में जान बच गई थी जिनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\