देश की खबरें | प्रगति मैदान में मेले के कारण दिल्ली में लगा भीषण जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रगति मैदान में शुक्रवार को एक मेले के आयोजन के कारण मध्य दिल्ली और इसके आस-पास की कई सड़कों पर भारी जाम लग गया जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी प्रगति मैदान में शुक्रवार को एक मेले के आयोजन के कारण मध्य दिल्ली और इसके आस-पास की कई सड़कों पर भारी जाम लग गया जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी और सम्मेलन- प्लास्टइंडिया 2023 के कारण बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में भी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली थी। पांच दिवसीय मेले का समापन पांच फरवरी को होगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए मध्य दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दो यातायात पुलिस निरीक्षकों और 40 यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बीच, कई यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और जाम के कारण कुछ हिस्सों से बचने के लिए दूसरों को सचेत किया।

विंश त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘ ट्रैफिक के कारण प्रगति मैदान की सुरंग पूरी तरह से बंद हो गई थी और कुछ लोगों ने अपने वाहनों को सुरंग के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया था, जिससे समस्या और बढ़ गई थी। मैं अपने गंतव्य पर आधे घंटे से अधिक देर से पहुंचा।’’

अमित कुमार नामक एक अन्य यात्री ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को भी मध्य दिल्ली में एक जाम में फंस गया था और इन झंझटों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करने के लिए अधिकारियों की आलोचना भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\