एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई स्थान में भूस्खलन , एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई स्थान में भूस्खलन , एक व्यक्ति की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गंगटोक, 25 अगस्त सिक्किम में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान अभियान छेत्री के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि ग्यालशिंग जिले के लोअर लुंगजिक गांव में भूस्खलन में फंसने से उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने छेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश से सोरेंग जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहां भूस्खलन से कई सड़कें, घर क्षतिग्रस्त हो गए साथ ही पानी और बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों को राशन और तिरपाल मुहैया कराया गया है।

जिलाधिकारी भीम थाटल ने पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से भी बातचीत की। अधिकारियों के अनुसार नामची जिले से भी भूस्खलन की सूचना है और घरों तथा फसलों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि जिले में भूस्खलन से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं उनकी मरम्मत का काम चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).