देश की खबरें | मराठवाड़ा के छह जिलों में भारी बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ में से छह जिलों में भारी वर्षा हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
औरंगाबाद, 19 जुलाई महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ में से छह जिलों में भारी वर्षा हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद और लातूर जिलों में भारी वर्षा होने की खबर नहीं है। उनके अनुसार 43 मंडलों (सर्किल) में मंगलवार को 65 मिलीमीटर वर्षा हुई तथा नांदेड़ जिले के लिम्बागांव मंडल में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा 153.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
अधिकारियों ने बताया कि गोलेगांव मंडल में 133.50 मिलीमीटर वर्षा हुई। उनके मुताबिक नौ मंडलों में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गयी।
अधिकारियों ने बताया कि जालना और बीड जिलों के एक एक मंडल में, ओस्मानाबाद जिले के चार मंडलों में, नांदेड़ जिले के 21 मंडलों में , परभनी जिले के पांच मंडलों में तथा हंगोली जिले के 11 मंडलों में वर्षा हुई।
उन्होंने बताया कि वैसे मराठवाड़ा क्षेत्र की 11 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर पिछले साल की इसी दिन की तुलना में कम है। उनके अनुसार इन 11 परियोजनाओं में सामूहिक रूप से पानी की मात्रा 1,779.66 मिलियन घनमीटर (यानी क्षमता का 34.52 प्रतिशत) है जबकि पिछले साल इसी दिन यह 3,571.43 मिलियन घनमीटर (यानी क्षमता का 69.27 प्रतिशत) है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

