एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश; आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में और बारिश की संभावना जताई है।

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश; आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

मुंबई, 13 सितंबर मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में और बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है, जिसमें तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मुंबई में मौसम विभाग के सांताक्रूज वेधशाला ने 24 घंटे की अवधि में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 93.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो मौजूदा मानसून के मौसम में यहां भारी बारिश का एक और दौर है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 59.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई में मध्यम बारिश और पड़ोसी रायगढ़ में उच्च तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग मौजूदा मौसम प्रणालियों के आधार पर चार रंग आधारित पूर्वानुमान जारी करता है।

‘हरा’ रंग कोई चेतावनी नहीं को दर्शाता है, ‘पीला’ रंग निगरानी रखने, ‘नारंगी’ रंग सतर्क रहने, जबकि ‘लाल’ रंग चेतावनी तथा उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता को बताता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).