देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे जलजमाव के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा और काम की वजह से घर से बाहर निकले लोगों को भी जगह-जगह जलभराव का सामना करना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे जलजमाव के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा और काम की वजह से घर से बाहर निकले लोगों को भी जगह-जगह जलभराव का सामना करना पड़ा।

कई स्थानों पर लोग पानी भरे मार्गों पर वाहनों चालक और पैदल यात्री जूझते दिखे।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना में मिठाई दुकानदार को आपसी विवाद में विरोधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के साकेत में जे-ब्लॉक में एक स्कूल की दीवार गिरने से सात कार क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के संबंध में दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कहा कि दिल्ली में किराड़ी, बुराड़ी और रोहिणी समेत 16 विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति रही।

यह भी पढ़े | Trivandrum International Airport: केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्राइवेट कंपनी के हाथों में दिए जाने का किया विरोध.

सात विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरे और आठ स्थानों पर इमारतों के हिस्से गिर पड़े।

गुरुग्राम में सुबह से भारी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलजमाव हो गया और मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।

गुरुग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ घंटे में ही शहर में 130 मिमी बारिश हुई।

गोल्फ कोर्स रोड पर अंडरपास भी पानी में डूब गया।

सड़कों पर पानी की वजह से कई वाहन फंसे रहे और पुलिस कर्मी उन्हें हटाते देखे गए ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे सके।

इसी तरह की स्थिति नोएडा में भी रही। कई मार्ग और आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया था। बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों ने तलघर में पानी भरने की शिकायतें की। नोएडा के 62, 63, 10, 12, 32 सेक्टरों समेत गांवों में भी पानी भर गया था।

गुरुग्राम में पानी भरने की समस्या की विपक्ष ने निंदा की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मनोहरलाल खट्टर नीत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ''खट्टर शासन में मिलेनियम सिटी गुड़गांव, ओह-गुरुग्राम । हम भी कितने भोले हैं कि यह सोच लेते हैं कि भाजपा शासन में 'नाम बदलना' सारी बुराइयों के लिये रामबाण है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\