देश की खबरें | ओडिशा में सात सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में सात सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, पांच सितंबर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में सात सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के बीच तट पर स्थित है।

विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते ओडिशा में व्यापक स्तर पर बारिश होने, आंधी चलने और बिजली चमकने का अनुमान है।

आईएमडी ने बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव होने, दृष्यता में काफी गिरावट आने और शहरी इलाकों में यातायात जाम होने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करें और पशुओं एवं पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

बुधवार को मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नुआपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी और बोलांगीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मंगलवार सुबह साढ़े बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में औसतन 16.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गंजाम जिले के बेलागुंठा में सबसे अधिक 142.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू