देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी बंगाल की खाड़ी और राज्य के आसपास के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके कारण शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
कोलकाता, 27 जून उत्तरी बंगाल की खाड़ी और राज्य के आसपास के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके कारण शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के जिलों उत्तरी 24 परगना, पुरुलिया, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, झाड़ग्राम, बांकुरा और हुगली में एक जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 जून को दक्षिणी 24 परगना में तथा 30 जून को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, बांकुरा और हुगली में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है।
इसमें कहा गया है कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है।
बुलेटिन में कहा गया है कि 29 जून से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है जो 55 किमी प्रति घंटे की गति तक जा सकती है।
आईएमडी ने मछुआरों को 29 जून से लेकर अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

