देश की खबरें | राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, पोकरण में 128 मिलीमीटर वर्षा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है और पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 128 मिलीमीटर बारिश पोकरण में हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, चार जुलाई राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है और पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 128 मिलीमीटर बारिश पोकरण में हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक भागों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।
इसके अनुसार शुक्रवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे की अवधि में राज्यभर, खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश पोकरण (जैसलमेर) में 128 मिलीमीटर हुई।
वहीं राज्य के एक दो जिलों में अब भी तेज गर्मी पड़ रही है और सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की संभावना है।
वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

