देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बनने से बुधवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भारी वर्षा हुई।

कोलकाता, 24 अगस्त बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बनने से बुधवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भारी वर्षा हुई।

इस मौसम प्रणाली के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार से मूसलाधार बारिश हो रही है तथा एक-दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बनने से राज्य के दक्षिणी हिस्से में गांगेय पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी वर्षा होगी।

उसने कहा कि दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने एवं भारी वर्षा होने की संभावना है।

उसने कहा कि सुंदरवन के आखिरी छोर पर स्थित कैनिंग शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 169 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई है जबकि पुरुलिया एवं बर्दवान में क्रमश: 32 मिमी और 30 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तरी बंगाल के कलीमपोंग में 33 मिमी एवं दार्जिलिंग में 16 मिमी वर्षा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड