एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा में सात जुलाई तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में सात जुलाई तक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

देश की खबरें | गोवा में सात जुलाई तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

पणजी, दो जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में सात जुलाई तक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

बुधवार को गोवा में भारी बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण गोवा के धारबंदोरा तालुका में पिछले 24 घंटों में 31.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि पोंडा में 30 मिमी वर्षा हुई। उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में 29.6 मिमी बारिश हुई।

मौसम ब्यूरो के अनुसार, उत्तर और दक्षिण गोवा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि ब्यूरो ने सात जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि दोनों जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि समुद्र तटों पर पर्यटन गतिविधियां पहले ही बंद हो चुकी हैं, जबकि ‘लाइफगार्ड’ तटों पर गश्त कर रहे हैं।

आसन्न मौसम की स्थिति को देखते हुए, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

गोवा में 31 जुलाई तक मशीन से मछली पकड़ने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। पारंपरिक मछुआरे तट के किनारे पारंपरिक तरीकों का उपयोग मछली पकड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).