देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे फसलों तथा बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है, साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

ईटानगर, 27 अगस्त अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे फसलों तथा बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है, साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बांस के पेड़ों सहित कृषि तथा बागवानी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की खबर है और सियांग जिले में विभिन्न नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है।

पांगिन-बोलेंग के विधायक ओजिंग तासिंग ने बताया कि वह जिला प्रशासन से लगातार सम्पर्क में हैं, ताकि आवश्यक सेवाओं और संचार लाइनों की तत्काल बहाली सुनिश्चित की जा सके।

सियांग के उपायुक्त अतुल तायेंग ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले की संचार अवसंरचना बुरी तरह प्रभावित हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को सिमांग नदी में बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के श्रम शिविरों को खाली किया गया है और 550 लोगों को बोलेंग के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ठहराया गया है। पानी के बढ़ते स्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सुपले गांव में जिले के छह गांवों को जोड़ने वाला बेली पुल भी बह गया है। भूस्खलन के कारण ‘सबबंग हाइड्रोपावर प्लांट’ (एसएचपी) का पावर चैनल और ‘वाटर-कंडक्टिंग सिस्टम’ क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिले के कई इलाकों में विद्युत पारेषण लाइन भी खराब हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्वी सियांग जिले में एक नवनिर्मित तटबंध बह गया, जिससे जरकू गांव के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। सियांग के बढ़ते जल स्तर के कारण निचले मेबो गांवों जैसे बोरगुली, सेरम, कोंगकुल, नेम्सिंग गादुम और मेर में नदी के बाएं किनारे पर बड़े पैमाने पर कटाव शुरू हो गया है।

स्थानीय विधायक लोम्बो तायेंग ने बताया कि भारी बारिश से बड़े पैमाने पर कटाव के कारण फसल भूमि तथा बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है, इसके अलावा निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

तायेंग ने बताया कि कुल 10 गांवों और उसकी करीब 15000 लोग इससे प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति सेवाएं और पानी की पाइपलाइन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें