देश की खबरें | ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, मलकानगिरि में बाढ़ में बहने से एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से ओडिशा के दक्षिणी हिस्से के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, एक बार फिर अचानक बाढ़ का सामना कर रहे मलकानगिरि में एक व्यक्ति पानी में बह गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/मलकानगिरि, 26 जुलाई बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से ओडिशा के दक्षिणी हिस्से के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, एक बार फिर अचानक बाढ़ का सामना कर रहे मलकानगिरि में एक व्यक्ति पानी में बह गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मलकानगिरि को पिछले सप्ताह अचानक बाढ़ का सामना करना पड़ा था। यहां मंगलवार से सर्वाधिक 80.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गंजम में 53, कंधमाल जिले के फिरिंगिया में 34.8 और कलिंगा में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने गंजम, गजपति, पुरी, रायगढ़, मलकानगिरि और कोरापुट जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' चेतावनी जारी की है।

विभाग के मुताबिक, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बलंगीर, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर और मयूरभंज के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, मलकानगिरि जिले के मुदुलीगुडा गांव का एक व्यक्ति मंगलवार को खेत में जाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। बाद में उसका शव पास की एक नहर में मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण मलकानगिरि में कंगुरुकोंडा पुल डूब गया है, जिससे ओडिशा और आंध्र प्रदेश बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-326 का संपर्क टूट गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में औसतन 9.7 मिमी बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि एक जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य में बारिश का औसत 259.3 मिमी है, जबकि जुलाई का मासिक औसत 339.9 मिमी है।

विभाग के मुताबिक, मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा और बलांगीर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) की संभावना है। वहीं, रायगढ़, गजपति, कंधमाल, गंजम, नयागढ़, बौध, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर, सोनपुर और बारगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) का भी पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, दिन के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी