देश की खबरें | ओडिशा में अगले तीन दिन में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
भुवनेश्वर, 27 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार के चक्रवाती परिवलन (सर्कुलेशन) के प्रभाव में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों में इसके अच्छी तरह से जगह बनाने और बाद के 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
विभाग ने शुक्रवार तक पूरे ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधि का अनुमान लगाया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 30 जुलाई तक गहरे समुद्र में, ओडिशा तट के किनारे और बाहर न जाएं।
पिछले 24 घंटों में, दक्षिण-आंतरिक ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर और अन्य क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बुलेटिन के अनुसार, कटक, पुरी, खोरधा और संबलपुर जिलों सहित कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

