एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में सुबह से तेज बारिश, यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में सुबह से तेज बारिश, यातायात प्रभावित

मुंबई, 14 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया कि उपनगर में ट्रेन निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं, जबकि यात्रियों ने सेवाओं में 15 मिनट के विलंब की शिकायत की।

महानगर में तड़के से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। पिछले एक सप्ताह से यहां हल्की बारिश हो रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि उपनगर की तुलना में शहर में बारिश की तीव्रता अधिक है।

शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई।

अंधेरी सबवे के आसपास बारिश का पानी जमा होने के कारण सुबह करीब पौने नौ बजे वहां यातायात रोक दिया गया।

मुंबई यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर जानकारी दी, ‘‘जलजमाव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है और यातायात को विले पार्ले पुल तथा कैप्टन गोर मार्ग एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है।’’

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर तथा इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सुबह आठ समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में क्रमशः 53.54 मिलीमीटर, 25.06 मिलीमीटर और 26.23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने बताया कि सायन में साधना विद्यालय के पास पेड़ गिरने के कारण परिवहन निकाय ने करीब छह मार्गों पर अपनी बसों का मार्ग बदला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).