एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के माउंट आबू और गंगानगर में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विभिन्न हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में माउंट आबू तथा गंगानगर में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश अभी जारी रहेगी।

देश की खबरें | राजस्थान के माउंट आबू और गंगानगर में भारी बारिश

जयपुर, 28 अगस्त राजस्थान में विभिन्न हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में माउंट आबू तथा गंगानगर में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश अभी जारी रहेगी।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई। इस दौरान गंगानगर तथा सिरोही जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा हुई।

सबसे अधिक 86.2 मिलीमीटर बारिश गंगानगर के चूनावढ़ में हुई। माउंट आबू में 88.2 मिमी., गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 73 मिमी और गजसिंहपुर में 67 मिमी. बारिश हुई। उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, जालोर, बाड़मेर, बांसवाड़ा तथा अलवर में कई जगह मध्यम दर्ज की बारिश हुई।

दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़कर गुजरात के उत्तरी भागों के ऊपर पहुंच गया है। इसके अगले 48 घंटों में सौराष्ट्र, कच्छ क्षेत्र की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार एक नए तंत्र के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले चौबीस घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले एक-दो दिन बादलों की गरज के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में 31 अगस्त से फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा सितंबर के प्रथम सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).