एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश

चंडीगढ़, आठ जुलाई हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में पूरे दिन बारिश हुई और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हरियाणा के यमुनानगर में 80 मिमी बारिश हुई जबकि अंबाला में 70 मिमी, सिरसा में 50 मिमी, करनाल में 40 मिमी, कुरूक्षेत्र में 30.5 मिमी, महेंद्रगढ़ में 24 मिमी और रोहतक में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अंबाला का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि करनाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पंजाब के अमृतसर में 20 मिमी, लुधियाना में 34 मिमी, पटियाला में 10 मिमी, पठानकोट में 46 मिमी, फिरोजपुर में 108 मिमी, गुरदासपुर में 38.5 मिमी और रूपनगर में 39.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गुरदासपुर और पटियाला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना में 29.1 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज देर शाम तक हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार को दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).