एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, पांच तालुकों में बीते 24 घंटों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई जिसमें पांच तालुकों में 200 मिलीमीटर(मिमी) से अधिक बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, पांच तालुकों में बीते 24 घंटों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश

अलीबाग, 28 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई जिसमें पांच तालुकों में 200 मिलीमीटर(मिमी) से अधिक बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला प्राधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में सुबह 10 बजे तक जिले में 164.7 मिमी बारिश हुई।

आंकड़ों में बताया गया कि उरण, अलीबाग, पनवेल और मुरुड में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई जबकि इस अवधि में रोहा में सबसे कम 140.6 मिमी बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रमुख नदियां कुंडलिका, अंबा और पातालगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि 24 बांधों में क्षमता से अधिक पानी हो गया है।

श्रीगांव बांध में उसकी क्षमता का 80 प्रतिशत पानी एकत्रित हो गया है जबकि पुनेड में 81 प्रतिशत, कार्ले में 68 प्रतिशत और रानिवली में 66 प्रतिशत पानी एकत्रित हो गया है।

जिले में बांधों की कुल क्षमता 6.826 करोड़ क्यूबिक मीटर है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अलीबाग तालुका के ताजपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को बारिश के बीच भूस्खलन हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने गांववालों को घर खाली कर स्थानीय विद्यालय की इमारत में जाने के लिए नोटिस जारी किया है।

प्रशासन के अनुसार, जिले में बीते 10 दिनों में भारी वर्षा से कुल 341 घरों को नुकसान पहुंचा है। जून में मानसून की शुरुआत के बाद से करीब 7,469 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

वहीं, सबसे अधिक महाड़ में 2,810 लोगों को और उसके बाद रोहा में 1,351 और खालापुर में 1,039 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).