देश की खबरें | कोलकाता एवं उपनगरों में जबरदस्त बारिश, मुख्य सड़कों पर जल जमाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण बंगाल में कोलकाता एवं अन्य जिलों में मंगलवार को जबरदस्त बारिश हुयी ।

कोलकाता, 14 सितंबर दक्षिण बंगाल में कोलकाता एवं अन्य जिलों में मंगलवार को जबरदस्त बारिश हुयी ।

मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि आज दिन में कोलकाता एवं इसके पड़ोसी जिलों -उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हरवड़ा एवं हुगली- के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुयी और आंधी चली ।

साल्ट लेक में सेक्टर -पांच सहित महानगर के विभिन्न इलाकों में जल जमाव हो गया जिससे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। बरसात के कारण आज सुबह बहुत कम संख्या में सड़कों पर बसों एवं ऑटोरिक्शा का परिचालन हुआ ।

कोलकाता यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जबरदस्त बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों जाम लगा रहा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर कोलकाता एवं इसके उपनगरों में 116 मिमी बारिश दर्ज की गयी है । उन्होंने बताया कि दोपहर 2:30बजे तक करीब छह घंटे बारिश हुयी ।

इसी अवधि में, अलीपुर में 45 मिमी बरिश दर्ज की गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल