एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश, कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बढ़ जैसी स्थिति बन गयी है, जिससे निपटने के लिए बृहस्पतिवार को भी राहत और बचाव अभियान जारी रहा।

देश की खबरें | राजस्थान के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश, कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बढ़ जैसी स्थिति बन गयी है, जिससे निपटने के लिए बृहस्पतिवार को भी राहत और बचाव अभियान जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झालावाड़, बारां, टोंक, कोटा और बूंदी के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ के अकलेरा में सबसे अधिक 154 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के अन्य कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कंमाडेंट पंकज चौधरी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में बृहस्पतिवार को भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा। उन्होंने बताया कि सवाईमाधोपुर के चाकेरी गांव में 19 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक सवाईमाधोपुर में 29.5 मिलीमीटर, कोटा में 17.2 मिलीमीटर, जयपुर में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान भरतपुर, धौलपुर, और करौली जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).