देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।

धौला कुआं, मथुरा रोड, मोती बाग, विकास मार्ग, रिंग रोड, रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी और प्रगति मैदान के पास तथा कई अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा। आईटीओ, मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे, धौला कुआं अंडरपास, प्रगति मैदान के पास, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, रोहतक रोड सहित कई स्थानों पर यातायात काफी धीमा रहा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी ने बताया कि जलभराव की शिकायतों से प्राथमिकता से निपटा जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह बारिश तेज थी, इसलिए शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देशभर में छा गया था।

आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सफदरजंग वेधशाला में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने और शाम तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें