देश की खबरें | दक्षिण बंगाल में मंगलवार तक भारी बारिश की आशंका: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को लगातार बारिश से शहर और कई अन्य स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा।

कोलकाता, 18 अक्टूबर दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को लगातार बारिश से शहर और कई अन्य स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिणी बंगाल के सभी जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिणी 24 परगना के तटीय जिलों में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होगी। वहीं कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण विपरीत मौसम परिस्थितियां बनी हैं।

इस मौसम स्थिति की वजह से उत्तर बंगाल के जिलों में मंगलवार से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने नदियों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलजमाव और दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है। बयान में बताया गया कि राज्य के कई जिलों में धान की फसल खेत में काटे जाने के लिए लगभग तैयार है और भारी बारिश की वजह से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।

मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। दीघा में पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक सबसे ज्यादा 117 मिमी बारीश हुई। कोलकाता में 22 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\