देश की खबरें | ओडिशा में दो दिन तक भारी बारिश के आसार : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में महानदी और सुवर्णरेखा नदी घाटियों में आयी बाढ़ की मार के बाद मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार रात और शनिवार को भारी बारिश के आसार जताए हैं।

भुवनेश्वर, 26 अगस्त ओडिशा में महानदी और सुवर्णरेखा नदी घाटियों में आयी बाढ़ की मार के बाद मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार रात और शनिवार को भारी बारिश के आसार जताए हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में दो दिन की अवधि के दौरान भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने 27 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे तक मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, बौध, नयागढ़, खुर्दा, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, गजपति, गंजम, अंगुल और ढेंकनाल में गरज के साथ बौछारें और 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

आईएमडी ने शुक्रवार को कहा कि गजपति, रायगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में शनिवार को भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, यही चेतावनी सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बलांगीर और कालाहांडी के अलावा सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए भी जारी की गई है।

ओडिशा के कंधमाल, नबरंगपुर, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम और गजपति जिलों में भी 27 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे से 28 अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी के अनुसार, भुवनेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को दिन के समय बारिश नहीं हुई।

बता दें कि ओडिशा के 14 जिलों में बाढ़ से दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 100 गांव अब भी जलमग्न हैं। वहीं, एक पखवाड़े में डायरिया और जलजनित बीमारियों के 900 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में कम से कम छह लोगों की जान चली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी