एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “सुबह 11:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के कर्णी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम तोड़ते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागना शुरु कर दिया।”

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी
जमात

जम्मू, 21 अप्रैल पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों में भीषण गोलाबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “सुबह 11:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के कर्णी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम तोड़ते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागना शुरु कर दिया।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रही है और आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

प्रवक्ता के अनुसार दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

पाकिस्तान फिछले 15 दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर रहा है।

पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा क पास राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की गोलीबारी से तीन आम नागरिकों की मौत के बाद यहां के निवासियों में डर पैदा हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).