जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में भारी गिरावट:सेंसेक्स 2,401.49 अंक, निफ्टी 489.65 अंक लूढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई, पांच अगस्त अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,401.49 अंक गिरकर 78,580.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 489.65 अंक फिसलकर 24,228.05 अंक रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहा।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,310.00 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

